कांग्रेस, बसपा वरुण को फंसाने की कोशिश में : राजनाथ (लीड-1)
राजनाथ ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, "वरुण के साथ जो कुछ भी हो रहा है वह दुर्भाग्यजनक है। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा इसकी निंदा करती है।"
उन्होंने कहा, "वरुण के निजी सचिव से मुझे जो जानकारी मिल रही है वह परेशान करने वाली है। यह शर्मनाक है। कांग्रेस और बसपा वरुण को अपने जाल में फांसना चाहती है।"
उन्होंने कहा, "वरुण पर रासुका लगाकर कांग्रेस व बसपा ने राज्य में आपातकाल जैसी परिस्थिति पैदा कर दी है। वरुण का कभी कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं रहा है।"
राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस और बसपा ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए सभी हदें पार कर दी हैं। वे आग से खेल रहे हैं। भाजपा चुप नहीं रहेगी।
वरुण को पीलीभीत से एटा जेल ले जाए जाने के बारे में राजनाथ ने कहा, "वरुण की जान को खतरा है। केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार तथा निर्वाचन आयोग को वरुण की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications