पूर्व पुलिस अधिकारी को दोबारा जीत के लिए भगवान पर भरोसा

बेंगलुरू, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति में आए कर्नाटक के पूर्व पुलिस अधिकारी एच.टी.सांगलियाना को कांग्रेस ने बेंगलुरू से अपना उम्मीदवार बनाया है। वर्ष 2004 के आम चुनाव में सांगलियाना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप चुनाव जीते थे।

जिस तरह भाजपा ने वर्ष 2004 के आम चुनाव में सांगलियाना को उत्तर बेंगलुरू सीट से मैदान में उतार कर सबको सकते में डाल दिया था और उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी.के.जाफर शरीफ को पराजित कर दिया था, उसी तरह कांग्रेस ने इस चुनाव में सांगलियान (66) को नवगठित मध्य बेंगलुरू सीट से टिकट देकर आश्चर्यचकित किया है।

सांगलियाना ने आईएएनएस को बताया, "यह ईश्वर की कृपा है कि मैं दोबारा मैदान में हूं। मैं अपनी जीत के लिए 100 प्रतिशत भगवान पर और संत-महात्माओं पर भरोसा लगाए हुए हूं। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं राजनीति में नया हूं। मैं तथाकथित राजनीतिज्ञ नहीं बनना चाहता, जिसे लोग बदमाशों का पेशा कहते हैं।"

मिजोरम के मूल निवासी सांगलियाना लंबे समय से अपने परिवार के साथ कोरामंगला उपनगर में नेशनल गेम्स विलेज में स्थित एक औसत दर्जे के अपार्टमेंट में रहते हैं।

ज्ञात हो कि भाजपा का सांसद होने के बावजूद सांगलियाना ने जुलाई 2008 में लोकसभा में विश्वास मत के दौरान भारत-अमेरिका परमाणु समझौते के मुद्दे पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पक्ष में वोट दिया था। इस कारण भाजपा सांसदों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था और भाजपा समर्थकों ने उनके कार्यालय में तोड़-फोड़ की थी। उसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निर्देश पर उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+