'गर्भ में लड़का होने पर प्रसव के दौरान मुश्किलें ज्यादा'
तेल अवीव युनिवर्सिटी (टीएयू) के स्कूल ऑफ मेडिसिन में स्त्रीरोग विशेषज्ञ मारेक ग्लेजरमैन ने यारिव योगेव और निर मेलामेड के साथ मिल कर 66,000 प्रसव के मामलों का अध्ययन किया। इस दौरान इन्होंने पाया कि जब गर्भ में बालक भ्रूण पल रहा होता है तो महिलाओं में गर्भाशय के सीमित विकास का खतरा बढ़ जाता है।
ग्लेजरमैन ने कहा है कि गर्भ में बालक भ्रूण का होना ज्यादा जटिल मामला हो जाता है। ऐसी स्थिति में अविकसित प्रसव की संभावना बढ़ जाती है।
ग्लैजरमैन ने कहा, "जिन बालक भ्रूणों का गर्भाशय में अधिक विकास हो जाता है, वैसी स्थिति में प्रसव बहुत कठिन हो जाता है और अक्सर ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराना पड़ता है।"
इजरायल सोसायटी फॉर जेंडर बेस्ड मेडिसिन को प्रस्तुत किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि बालक भ्रूण के साथ खतरे ज्यादा होते हैं। लेकिन शोधकर्ताओं ने कहा कि इन निष्कर्षो को समुचित आलोक में देखा जाना चाहिए।
ग्लेजरमैन ने कहा है, "एक हद तक लड़कों का प्रसव अपेक्षाकृत खतरनाक है। लेकिन मात्र उस एक कारण से लड़कों के गर्भ को उच्च खतरे की श्रेणी में नहीं डाला जाना चाहिए। यह डॉक्टरों के विचार के लिए मात्र एक मुद्दा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications