अफगानिस्तान में कई आत्मघाती हमलावरों ने 8 की हत्या की

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बुधवार सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे अपने वाहन को कंधार प्रांत की राजधानी कंधार शहर में प्रांतीय परिषद के कार्यालय के सामने उड़ा लिया। मंत्रालय के प्रवक्ता जमराई बशरी ने कहा कि परिसर की सुरक्षा के लिए तैनात एक पुलिसकर्मी की इस हमले में मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि तीन आत्मघाती हमलावर परिसर के भीतर पहुंचे और परिसर के भीतर मौजूद नागरिकों पर गोलीबारी करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आतंकवादियों का मुकाबला किया।

बशरी ने कहा कि दो हमलावरों को विस्फोट करने से पहले ही पुलिस ने मार गिराया लेकिन तीसरा खुद को उड़ाने में सफल रहा। इस घटना में केवल आत्मघाती हमलावर की ही मौत हुई।

हमले के समय प्रांतीय परिषद के सदस्य एक बैठक कर रहे थे। परंतु बशरी के अनुसार हमले में कोई स्थानीय जन प्रतिनिधि घायल नहीं हुआ।

अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई के छोटे भाई अहमद वली करजई कंधार प्रांतीय परिषद के प्रमुख हैं लेकिन अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर सके कि हमले के समय वह परिसर में थे या नहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+