दलाई लामा शांति शिखर सम्मेलन का नेतृत्व करेंगे
शिखर सम्मेलन के आयोजकों के अनुसार दलाई लामा 26 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस शांति शिखर सम्मेलन में तथाकथित 'आध्यात्मिक स्वप्न दल' का नेतृत्व करेंगे।
इस दल में नोबल पुरस्कार विजेता वांगारी माथाई व आर्कबिशप डेसमंड टूटू और अन्य शामिल होंगे।
दलाई लामा के स्वप्न दल में शामिल अन्य लोगों में नोबल पुरस्कार विजेता जोडी विलियम, बेट्टी विलियम्स व मैरीड कॉरिगान के अलावा कैलीफोर्निया के गवर्नर अर्नाल्ड स्क्वोर्जनेगर की पत्नी मारिया श्रीवर जैसे लोग भी शामिल होंगे।
इसके अतिरिक्त पूर्व आयरिश राष्ट्रपति मैरी रॉबिंसन और आध्यात्मिक लेखक एखार्ट टोल्ले भी दलाई लामा के दल में शामिल होंगे।
सम्मेलन के प्रमुख आयोजक विक्टर चान ने कहा कि इस चार दिवसीय सम्मेलन में दुनिया में शांति स्थापना, अंतरसांप्रदायिक संवाद और महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
गौरतलब हो कि चान ने वैंकुवर में दलाई लामा सेंटर फॉर पीस एंड एजुकेशन की स्थापना की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications