मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री को भाजपा दफ्तर से धकियाकर बाहर निकाला

यादव ने दो दिन पूर्व पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया था, मगर पार्टी की ओर से इस्तीफा न मिलने की बात कहे जाने पर वह बुधवार को खुद इस्तीफा लेकर पार्टी कार्यालय पहुंच गए। यादव ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह सिसौदिया को इस्तीफा सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

यादव का आरोप है कि भाजपा गरीब वर्ग और प्रदेश के साथ छलावा कर रही है। यहां अत्याचार, अनाचार और जातिवाद का बोलबाला है। इसी से परेशान होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है और इन सारी स्थितियों से प्रदेश की जनता को अवगत कराने के लिए वह अभियान छेड़ेंगे। फिलहाल उनका किसी भी पार्टी में जाने का इरादा नहीं है। उनका आरोप है कि भाजपा में ब्राह्मणवाद और ठाकुरवाद बढ़ गया है।

यादव जब पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे तभी वहां मौजूद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुईन खान और अन्य लोगों ने उनके बयानों पर आपत्ति जताई और यादव को धकियाते हुए भवन से बाहर कर दिया। यादव और भाजपा कार्यकर्ताओं में जिरह भी हुई और आखिर में यादव को परिसर से बाहर जाना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+