फरवरी में आयात व निर्यात घटा

बुधवार को जारी इन आंकड़ों के मुताबिक निर्यात में गिरावट गत अक्टूबर से आनी शुरू हुई जिसके बाद वाणिज्य मंत्रालय ने वर्ष 2008-09 के लिए अपना लक्ष्य संशोधित किया और उसे 200 अरब डॉलर से घटाकर 175 अरब डॉलर कर दिया।

फरवरी में आयात में 23.3 फीसदी की गिरावट आई और यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 21.93 अरब डॉलर से घटकर 16.82 अरब डॉलर हो गया।

फरवरी में व्यापार घाटा 4.91 अरब डॉलर रहा जो गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 26.83 फीसदी कम था।

इसी तरह फरवरी में तेल के आयात में 47.5 फीसदी की गिरावट आई और यह चार अरब डॉलर हो गया जबकि फरवरी 2008 में यह 7.71 अरब डॉलर था।

यद्यपि अप्रैल 2008 से फरवरी 2009 के बीच निर्यात में कुल 7.3 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 156.6 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में आयात में 19.1 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 271.68 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+