Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संजय दत्त का राजनीतिक भविष्य उज्वल : हेमा मालिनी

हेमा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "संजय अपने पिता की तरह ही एक अच्छे इंसान हैं। राजनीति में उनके लिए बहुत संभावनाएं हैं। बहरहाल, उनका अतीत उनके रास्ते में आ गया।"

संजय को समाजवादी पार्टी (सपा) ने लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था लेकिन मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव लड़ने की इजाजत देने संबंधी उनकी याचिका को खारिज कर दिया था।

अपने अभिनेता पति धर्मेद्र के चुनाव न लड़ने के बारे में उन्होंने कहा, "धरम जी की राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है। वे एक बेहतरीन अभिनेता हैं।"

उन्होंने कहा, "मेरे पास कई और काम हैं जिन्हें पूरा करना है। मैं कोई भी काम पूरे समर्पण से करती हूं लेकिन राजनीति के लिए पूरा समय नहीं दे सकती।"

हेमा ने कहा कि उनकी बेटी एशा देओल की राजनीति में बहुत दिलचस्पी है और उसी के कहने पर ही वह यहां चुनाव प्रचार करने आई हैं।

उन्होंने कहा, "एशा आगे चलकर राजनीति में आ सकती है। आज युवा राजनीति में आने में शर्म महसूस करते हैं। युवाओं को राजनीति में आने के लिए बढ़ावा देने की जरूरत है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+