एयरफोर्स वन विमान वायुसेना में शामिल (लीड-1)

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने बुधवार को भारतीय वायुसेना की कम्युनिकेशन स्क्वोड्रन में अमेरिका के राष्ट्रपति के एयरफोर्स-वन विमान जैसे ही बिजनेस बोइंग जेट (बीबीजे) को शामिल किया।

पाटिल राजदूत नामक इसी विमान में सवार होकर अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हुईं। अन्य दो विमानों के नाम राजहंस और राजकमल रखे गए हैं।

अरुणाचल प्रदेश के रास्ते में असम के लीलाबारी के लिए रवाना होते समय विमान में सवार होने से पहले पाटिल ने कहा कि इससे यात्रा में लगने वाला समय कम होगा और अब वह अध्ययन के लिए अधिक समय दे सकती हैं।

राष्ट्रपति ने विमान का औपचारिक उद्घाटन पालम वायु सैनिक अड्डे स्थित कम्युनिकेशन स्क्वोड्रन के मुख्यालय में किया। कम्युनिकेशन स्क्वोड्रन राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, तीनों सेनाओं के प्रमुखों तथा अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के परिवहन का दायित्व वहन करता है।

यह विमान भारतीय वायुसेना द्वारा खरीदे गए तीन विमानों में से एक है और यह अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणालियों और नवीन संचार प्रणालियों से युक्त है।

वायुसेना ने अमेरिका से तीनों विमान 9.34 अरब रुपये प्रति विमान की दर से खरीदे हैं और इनमें सभी अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण लगे हैं।

विमान में एक विशाल अतिविशिष्ट कक्ष है और इसमें कुल 46 यात्री सवार हो सकते हैं। इस विमान में सुरक्षा के वे सभी उपाय हैं जो अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+