राहुल ने बिहार में शुरु किया पार्टी का चुनाव अभियान (लीड-1)

बक्सर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस देश तोड़ने की नहीं बल्कि देश को जोड़ने की राजनीति करती है, जबकि विपक्षी दल देश तोड़ने की राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस गरीबों का हाथ पकड़ कर उसे गरीबी से बाहर लाने का प्रयास करती है जबकि अन्य दल उसे और गरीब बना देते हैं। गरीबों को अगर सरकार मदद नहीं करेगी तो उनकी मदद कोई नहीं करेगा।"

राहुल ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता के लिए केंन्द्र सरकार द्वारा भारी मात्रा में सामान भेजा गया परंतु वह भी जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाया। उन्होंने कहा कि उन्हें दु:ख होता है जब केंन्द्र सरकार द्वारा भेजी गई राशि का भी राज्य सरकार उपयोग नहीं कर पाती है।

राजनीति में युवाओं से आगे आने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर बिहार को बदलना है तो यहां के युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद बिहार आएंगे और लोगों से बैठ कर बातें करेंगे।

उन्होंने वादा किया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने जितना काम पांच वर्षो में किया है उससे दोगुना काम आगामी पांच वर्षो में करेगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के. के. तिवारी को फिर से बक्सर संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

बक्सर में रैली संपन्न होने के बाद राहुल औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए जहां से दिल्ली के पूर्व पुलिस प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एन. सिन्हा के बेटे निखिल कुमार चुनाव मैदान में हैं।

पार्टी सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह में यहां चुनाव प्रचार करने आएंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस राज्य की सभी 40 सीटों पर इस बार चुनाव लड़ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने आपस में सीटों का बंटवारा कर लिया था और कांग्रेस के लिए सिर्फ तीन सीटें छोड़ी थी। इससे नाराज होकर कांग्रेस ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+