जार्ज फर्नाडीस ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया (लीड-1)
उनके साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा तथा जदयू के नेता तथा राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने अपना पर्चा मुजफ्फरपुर के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी प्रहलाद ठाकुर के समक्ष जमा किया।
उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह फर्नाडिस की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। फर्नाडिस के करीबी लोगों का कहना था कि शायद वे अपनी उम्मीदवारी का पर्चा नहीं जमा कर सकें। परंतु बाद में उनकी तबीयत में सुधार हो गया।
ज्ञात हो कि मुजफ्फरपुर संसदीय सीट से फर्नाडिस ने जदयू से टिकट की मांग की थी परंतु जदयू नेतृत्व ने उनके अस्वस्थ रहने का हवाले देते हुए उन्हें टिकट नहीं दिया था। जदयू ने यहां से कैप्टन जय नारायण प्रसाद निषाद को चुनावी मैदान में उतार दिया। इससे नाराज फर्नाडिस ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया था।
वर्ष 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में फर्नाडिस ने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी भगवान लाल सहनी को करीब 10 हजार मतों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications