77 करोड़ रुपये के स्वामी हैं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के बेटे!
रेड्डी लोकसभा चुनाव में कडपा क्षेत्र से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
उन्होंने अपना नामांकन दाखिल करते समय अपनी संपत्ति का जो ब्योरा प्रस्तुत किया है उसके मुताबिक रेड्डी के पास लगभग 37.99 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी भारती के पास 8.48 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है।
ब्योरे के मुताबिक उनके पास 31,695 रुपये नकद और 16 लाख रुपये बैंक में है। इसके अतिरिक्त उन्होंने 6.63 करोड़ रुपये लोगों से कर्ज ले रखे हैं।
सबसे रोचक बात यह है कि इतनी अधिक संपत्ति रखने वाले जगन्मोहन के पास महज 15394 लाख रुपये कीमत का 667.3 ग्राम सोना है। जबकि उनके पास न तो कोई वाहन है न ही बैंक का कोई ऋण।
पेशे से उद्योगपति रेड्डी की कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा 15 निजी कंपनियों के शेयरों और बांड्स के रूप में है। भारती सीमेंट में उनके 30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर हैं जबकि संदुर पॉवर प्रोजेक्ट कंपनी में उनके 6.13 करोड़ रुपये लगे हैं।
ब्योरे के मुताबिक हैदराबाद, कडपा और उडुपि में भी उनके और उनकी पत्नी के नाम काफी संपत्ति दर्ज है। रेड्डी एक तेलुगु दैनिक समाचार पत्र और साक्षी नामक एक चैनल के भी मालिक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications