प्रभाकरन का बेटा लड़ाई में घायल: सेना

कोलंबो, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के सरगना वेलुपिल्लई प्रभाकरन का बड़ा बेटा चार्ल्स एंटनी श्रीलंका के उत्तरी इलाके में सेना के साथ लड़ाई में घायल हो गया है।

सेना प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नानायाक्कारा ने आईएएनएस से कहा कि पिछले सप्ताह पुथुकुदीरुप्पु इलाके में सेना से संघर्ष के दौरान प्रभाकरन का बेटा चार्ल्स घायल हो गया लेकिन उनको इस संदर्भ में जानकारी कल प्राप्त हुई।

प्रभाकरन ने 80 के दशक की शुरुआत में मारे गए पहले लिट्टे विद्रोही के नाम पर अपने बड़े पुत्र का नाम रखा था।

प्रभाकरण की मुल्लइतिवु में ही मौजूदगी की खबरों के बीच एंटनी के घायल होने की खबर सामने आई है। खबरों में कहा गया है कि 24 वर्षीय चार्ल्स लिट्टे के प्रमुख सदस्यों पोट्ट अम्मन, बानु और लक्ष्मण के साथ सेना के खिलाफ मोर्चा ले रहा है।

लिट्टे की आसन्न हार का दावा करते हुए श्रीलंका ने अपनी सेनाओं को विद्रोहियों के कब्जे वाले 21 वर्ग किलोमीटर के इलाके में कई दिशाओं से आगे बढ़ने का आदेश दिया है।

मीडिया समाचारों के अनुसार लिट्टे के कब्जे वाला इलाका तेजी से सिकुड़ता जा रहा है और प्रभाकरन ने अपनी पत्नी और 10 वर्षीय छोटे पुत्र बालाकृष्णन को श्रीलंका से बाहर सुरक्षित जगह पर भेज दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+