कांग्रेस देश को जोड़ने की राजनीति करती है : राहुल
बिहार के बक्सर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस गरीबों का हाथ पकड़ कर उसे गरीबी से बाहर लाने का प्रयास करती है जबकि अन्य दल उसे और गरीब बना देते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों को अगर सरकार मदद नहीं करेगी तो उसकी मदद कोई नहीं करेगा।
राहुल ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता के लिए केंन्द्र सरकार द्वारा भारी मात्रा में सामान भेजा गया परंतु वह भी जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाया। उन्होंने कहा कि उन्हें दु:ख होता है जब केंन्द्र सरकार द्वारा भेजी गई राशि का भी राज्य सरकार उपयोग नहीं कर पाती है।
राजनीति में युवाओं से आगे आने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर बिहार को बदलना है तो यहां के युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद बिहार आएंगे और लोगों से बैठ कर बातें करेंगे।
उन्होंने वादा किया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार ने जितना काम पांच वर्षो में किया है उससे दोगुना काम आगामी पांच वर्षो में करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications