स्विस बैंक को मिला नया सीईओ

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सन 1974 में जन्मे कोल्लार्डी ने सन 2006 में जुलियस बेयर बैंक में काम करना आरंभ किया था। उससे पहले वह क्रेडिट सुइस में काम करते थे।
पूर्व सीईओ की मौत
इससे पहले अलेक्स विडमर बैंक के सीईओ थे जिनकी दिसम्बर 2008 में अचानक मौत हो गई थी। उस समय ऐसी अफवाहें सामने आई थीं जिनमें कहा गया था कि उन्होंने आत्महत्या की थी। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में बैंक ने वेंकटरमन अनंत-नागेस्वरन को अपना नया मुख्य निवेश अधिकारी नियुक्त किया था।
उल्लेखनीय है कि कोल्लार्डी उस समय बैंक के प्रमुख का काम संभाल रहे हैं जब स्विट्जरलैंड समेत कुछ अन्य यूरोपीय देश अपने बैंकों की गोपनीयता संबंधी नीति में ढील देने जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications