हमला करने वाले शिवेसैनिक गिरफ्तार

मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों के दौरान पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब के केस की पैरवी के लिए नियुक्त की गई सरकारी वकील अंजलि वाघमारे के घर के बाहर सोमवार को शिवेसना के कुछ कार्यकर्ताओं ने पथराव किया और नारे लगाए।
अंजली ने जताया अफसोस
इस घटना के बाद अंजली ने कहा कि वह यह केस नहीं लड़ेंगी । घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवसेना के नौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। शहर के वर्ली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और दक्षिण मुंबई के शिवसेना प्रमुख अजय चौधरी भी वांछित हैं।
चौधरी की अगुवाई में 500 से अधिक शिवसैनिकों ने सोमवार रात वर्ली इलाके में स्थित अंजलि के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय वह अपने घर में ही थीं। मंगलवार सुबह अंजलि ने चौधरी को एक पत्र दिया जिसमें उन्होंने कसाब का मुकदमा लड़ने के लिए राजी होने पर अफसोस जताया और इस मुकदमे को न लड़ने का वादा किया। उनके पति रमेश वाघमारे एक पुलिसकर्मी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications