श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, 24 मरे

Punjab Map
आनंदपुर साहिब। हिमाचल प्रदेश स्थित तीर्थ स्‍थल नैना देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पंजाब में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इस दुर्घटना में 24 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 75 घायल हुए हैं। पुलिस की मानों तो मृतकों की संख्‍या अभी और बढ़ सकती है, क्‍योंकि कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह संड़क दुर्घटना आनंदपुर साहिब के पास मंगलवार तड़के हुई। आनंदपुर साहिब पुलिस के मुताबिक घायलों को तत्काल स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उनमें से दस को चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा ट्रक के पलटने से हुआ। ट्रक में 105 तीर्थयात्री सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक वहां से फरार हो गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि घायलों व मृतकों में कई ऐसे हैं, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

घायलों ने बताया कि ट्रक चालक ने ज्‍यादा सवारियां भरने के चक्‍कर में ट्रक को डबल डेकर बना दिया था, जोकि नियम के खिलाफ है। यही नहीं कुछ घायलों का कहना है कि चालक नशे में था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+