लाहौर हमले के संदिग्धों से पूछताछ

Laho Attack

पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि लाहौर में पुलिस अकादमी पर हमले के सिलसिले में पकड़े गए चार लोगों से पूछताछ की जा रही है. इस हमले में आठ चरमपंथियों और आठ पुलिसकर्मियों समेत 18 लोग मारे गए और एक चरमपंथी को पकड़ भी लिया गया था.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना था कि ये कहना मुश्किल है कि इसके पीछे किस गुट का हाथ है. पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के प्रमुख रहमान मलिक ने बीबीसी संवाददाता हुसैन असकरी से बातचीत में कहा कि पकड़ा गया चरमपंथी अफ़ग़ान नागरिक है.

हमले के पीछे तालेबान नेता बैतुल्ला महसूद के लड़ाकों का हाथ दिख रहा है जो दक्षिणी वज़ीरिस्तान में सक्रिय हैं रहमान मलिक, आंतरिक सुरक्षा के प्रमुख

हमले के पीछे तालेबान नेता बैतुल्ला महसूद के लड़ाकों का हाथ दिख रहा है जो दक्षिणी वज़ीरिस्तान में सक्रिय हैं

उनका कहना था कि हमले के पीछे तालेबान नेता बैतुल्ला महसूद के लड़ाकों का हाथ दिख रहा है जो दक्षिणी वज़ीरिस्तान में सक्रिय हैं.

उल्लेखनीय है कि बैतुल्ला महसूद पाकिस्तान के दक्षिणी वज़ीरिस्तान इलाक़े में तालेबान के प्रमुख नेता माने जाते हैं.

हाल में अमरीका ने पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान में सक्रिय तालेबान नेता बैतुल्ला महसूद की सूचना देने पर 50 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी.

एकजुट होने की अपील

इसके पहले रहमान मलिक ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि पाकिस्तान के समक्ष दो ही विकल्प है या तो वो तालेबान के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष करे या फिर तालेबान को पाकिस्तान पर कब्ज़ा कर लेने दे.

इस हमले में अनेक सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं. साथ ही रहमान मलिक ने हमले के पीछे चरमपंथी संगठनों का हाथ होने की बात कही और ये भी संकेत दिए कि इसके पीछे किसी दूसरे देश का भी हाथ हो सकता है.

उनका कहना था कि पाकिस्तान की एकता इस समय ख़तरे में है. उल्लेखनीय है कि लाहौर में पुलिस अकादमी पर सोमवार की सुबह क़रीब साढ़े आठ बजे हमला हुआ था और शाम के चार बजे के आसपास सैनिक परिसर पर अपना नियंत्रण स्थापित कर पाए थे.

शाम को टीवी पर दिखाई जा रही तस्वीरों में सैनिक परिसर के छत पर जश्न मनाते देखे गए.पाकिस्तान में एक महीने से भी कम समय में ये दूसरी बड़ी चरमपंथी घटना घटित हुई है. कुछ ही दिन पहले चरमपंथियों ने श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर भी दिन दहाड़े हमला किया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+