बैतुल्‍लाह ने ली लाहौर हमले की जिम्मेदारी

Baitullah Mehsud
इस्लामाबाद। वाघा बॉर्डर से महज बारह किलोमीटर दूर स्थित लाहौर के पुलिस अकादमी पर सोमवार को हुए आतंकवादी हमले की जिम्‍मेदारी प्रतिबंधित तालीबानी संगठन तहरीके-ए-तालीबान ने ली है।

संगठन के प्रमुख बैतुल्‍लाह महसूद ने एक न्‍यूज एजेंसी को फोन करके कहा, 'हां मैने पुलिस अकादमी पर हमले किये। मैं हमलों की विस्‍तृत जानकारी बाद में दूंगा।'

गौरतलब है कि पुलिस अकादमी पर हुए हमले में कम से कम 27 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। आतंकवादियों ने 800 से अधिक पुलिसकर्मियों को बंधक बना रखा था। लगभग आठ घंटे तक चली मुठभेड़ में आठ आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि तीन को जिंदा पकड़ लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+