मुलायम को चुनाव आयोग का नोटिस

आयोग ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि ऐसी धमकियां निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव कराने के रास्ते में बाधक बनती हैं। यही नहीं इससे चुनावी तंत्र के मनोबल पर भी प्रभाव पड़ता है।
आयोग ने मुलायम सिंह को 3 अप्रैल तक स्पष्टीकरण देने को कहा है। यदि वे इस अवधि में जवाब नहीं देते हैं, तो आयोग उन पर कार्रवाई शुरू कर देगा। उस स्थिति में आगे कोई नोटिस भी नहीं दिया जाएगा।
आयोग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने मुलायम के भाषणों वाली कथित सीडी देखी है, जिसमें उन्हें कथित तौर पर मैनपुरी की जिलाधिकारी को धमकाते हुए दिखाया गया है।
गौरतलब है कि मुलायम सिंह ने एक चुनावी रैली के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी की जिलाधिकारी के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि वे एक महिला हैं इसलिए मैं उन पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहा हूं। उन्हें अपना दिमाग ठीक करवा लेना चाहिए और यह सच्चाई जान लेनी चाहिए कि मुलायम यहां से चुनाव लड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications