उप्र में बसपा नेता की हत्या

Uttar Pradesh
लखनऊ। इलाहाबाद जिले में सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अभी तक हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

इलाहाबाद जिले के नैनी थाना प्रभारी इंद्रजीत चतुर्वेदी ने मंगलवार बताया कि बसपा नेता उमेश शुक्ला पर सोमवार रात नैनी इलाके में अज्ञात हमलावारों ने उस समय हमला बोल दिया जब वह एक रिश्तेदार के साथ सिविल लाइंस इलाके से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।

गंभीर रूप से घायल बसपा नेता ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हमले में उनके रिश्तेदार अविनाश को भी गोली लगी। चतुर्वेदी ने कहा कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया यह राजनीतिक विद्वेष का मामला प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

क्षेत्र के अलीमाबाद ग्राम के प्रधान उमेश शुक्ला पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+