बिहार के पूर्व मंत्री ट्रेन में मृत मिले

बस्ती राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी एसके राय ने सोमवार को बताया कि पूर्व मंत्री प्रभुनाथ सिंह सोमवार को दिल्ली से वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार जा रहे थे। तभी रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
राय ने बताया कि उनका आरक्षण ट्रेन के कोच बी-वन की सीट नंबर चार पर था। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद बस्ती स्टेशन पर ट्रेन से उनके शव को उतारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर प्रभुनाथ सिंह के परिजन पहुंच चुके हैं।
प्रभुनाथ सिंह 75 वर्ष के थे। वो कांग्रेस पार्टी के नेता रह चुके हैं और वर्ष 1980 में जगन्नाथ मिश्रा के मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications