कसाब की पैरवी को तैयार अंजलि

मंगलवार शाम अंजलि वाघमारे ने मीडिया के सामने कहा कि वो कसाब की पैरवी करने को तैयार हैं। सोमवार को जिस समय अदालत ने उन्हें कसाब का वकील नियुक्त किया था, तब उन्होंने केस लड़ने से इंकार कर दिया था।
वाघमारे को मिलेगी सुरक्षा
इस बात की पुष्टि महाराष्ट्र के गृह मंत्री जयंत पाटिल ने मंगलवार की शाम को की। पाटिल ने कहा कि चूंकि कसाब का मामला काफी संवेदनशील है, इसलिए सरकार अंजलि वाघमारे की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करेगी।
यही नहीं सोमवार देर रात कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वाघमारे के घर पर हमला भी किया था। हमले में लोगों ने उनके घर पर पथराव किये और सुबह वहीं पर प्रदर्शन भी। हालांकि इस मामले में 9 शिवसैनिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले और प्रदर्शन के दबाव में ही अंजलि ने केस लड़ने से इंकार कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications