अरुणाचल की दोनों सीटों को बचाने में जुटी भाजपा

इटानगर, 31 मार्च (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव में अरुणाचल प्रदेश की अपनी दोनों लोकसभा सीटों को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कांग्रेस की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

अरुणाचल (पश्चिमी) संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद किरेन रिजिजू को सीधी टक्कर पूर्व शिक्षा मंत्री और छात्र नेता तकाम संजय दे रहे हैं।

रिजिजू ने आईएएनएस से कहा, "मैं चुनाव में धन और बल को महत्व नहीं देता हूं और मेरे पास यह है भी नहीं। मेरे लिए सब कुछ जनता की साख है।"

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य का आर्थिक विकास करना है। उन्होंने कहा, "पूर्वोत्तर को पूरी तरह खुशहाल बनाना और राज्य के कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता है।"

दूसरी ओर रिजिजू के मुख्य प्रतिद्वंद्वी संजय का कहना है कि केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने पूर्वोत्तर का पूरा ख्याल रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पूर्वोत्तर के लिए 240 अरब रुपये का पैकेज दिया है।

अरुणाचल प्रदेश की दोनों सीटों पर 16 अप्रैल को मतदान होगा। पिछले आम चुनाव में अरुणाचल (पूर्व) से भी भाजपा के उम्मीदवार तापिर गाओ ने जीत दर्ज की थी। गाओ की सीधी टक्कर कांग्रेस के निनोंग इरिंग से है।

गाओ ने कहा कि वह विपक्ष की चुनौती को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+