पाकः पंजाब में राष्ट्रपति शासन समाप्त

ऐसा लगता है कि जब तक शहबाज शरीफ पर लगाया गया चुनावी प्रतिबंध सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उठा नहीं लिया जाता तब तक के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को कोई अंतरिम मुख्यमंत्री चुनना होगा।
गृह मंत्री रहमान मलिक ने इस बात की पुष्टि की है कि राष्ट्रपति शासन उठा लिया गया है। लेकिन सोमवार के आतंकी हमले पर जब वह बोल रहे थे तो इस राजनीतिक सवाल पर बिदक-से गए।
मलिक ने एक भारतीय समाचार चैनल से कहा, "आप ऐसे समय में कोई राजनीतिक सवाल क्यों कर रहे हैं। लेकिन हां, पंजाब से राष्ट्रपति शासन उठा लिया गया है।"
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की सिफारिश पर पंजाब में राष्ट्रपति शासन उठाने पर सहमत हो गए थे। यह सहमति रविवार को दोनों के बीच हुई एक बैठक के दौरान बनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications