उप्र में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या
इलाहाबाद जिले के नैनी थाना प्रभारी इंद्रजीत चतुर्वेदी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि बसपा नेता उमेश शुक्ला पर सोमवार रात नैनी इलाके में अज्ञात हमलावारों ने उस समय हमला बोल दिया जब वह एक रिश्तेदार के साथ सिविल लाइंस इलाके से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।
गंभीर रूप से घायल बसपा नेता ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हमले में उनके रिश्तेदार अविनाश को भी गोली लगी।
चतुर्वेदी ने कहा कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया यह राजनीतिक विद्वेष का मामला प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
क्षेत्र के अलीमाबाद ग्राम के प्रधान उमेश शुक्ला पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications