भारत की आर्थिक विकास दर घटकर 5 फीसदी रहने का अनुमान : एडीबी (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बैंक ने मंगलवार को जारी अपनी आर्थिक पूर्वानुमान रिपोर्ट में कहा कि दिसम्बर 2008 और फरवरी 2009 के दौरान भारत सरकार द्वारा घोषित आर्थिक उपायों के कारण वर्ष 2010 तक भारत की आर्थिक विकास दर बढ़कर 6.5 फीसदी हो सकती है।
बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2008 में भारत का बजट घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का छह फीसदी रहने का अनुमान है जबकि पहले इसके 2.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था।
बैंक का अनुमान है कि वैश्विक आर्थिक संकट के चलते एशियाई देशों की विकास दर पिछले एक दशक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाएगी।
एडीबी की सालाना रिपोर्ट 'द एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' के मुताबिक एशिया की आर्थिक विकास दर गत वर्ष के 6.3 फीसदी से घटकर वर्ष 2009 में 3.4 फीसदी रह जाएगी। वर्ष 2007 में यह दर 9.5 फीसदी थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यदि 2010 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में जरा भी सुधार होता है तो एशिया की विकास दर छह फीसदी के स्तर पर पहुंच सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications