सड़क हादसे में टीवी पत्रकार का निधन

चपलगांवकर के एक सहयोगी ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ सोमवार शाम शोलापुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार के एक चुनावी समारोह को कवर करने जा रहे थे। शोलापुर से 30 किलोमीटर से पहले ही चपलगांवकर की टाटा इंडिका गाड़ी का चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी 30 मीटर गहरे खड्डे में जा गिरी।

सहयोगी ने बताया कि चपगांवकर (39 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक बालासाहब कांबली को शोलापुर अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया। इस हादसे में स्टार माझा के कैमरामैन राजेश बिदकर भी गंभीर रुप से घायल हो गए।

चलगांवकर पिछले 16 वर्षो से मीडिया में सक्रिय थे। उन्होंने 'महाराष्ट्र टाइम्स' और 'लोकमत' जैसे प्रमुख मराठी समाचार पत्रों में काम करने के बाद छह साल पहले टीवी पत्रकारिता में कदम रखा था।

उनकी पत्नी रूपा भी एक टीवी पत्रकार हैं। उनके दो पुत्र परम (8 वर्ष) और वीर (4 वर्ष) हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+