2009 में 5 फीसदी हो सकती है भारत की विकास दर : एडीबी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बैंक का अनुमान है कि वैश्विक आर्थिक संकट के चलते एशियाई देशों की विकास दर पिछले एक दशक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाएगी।
एडीबी की सालाना रिपोर्ट 'द एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' के मुताबिक एशिया की आर्थिक विकास दर गत वर्ष के 6.3 फीसदी से घटकर वर्ष 2009 में 3.4 फीसदी रह जाएगी। वर्ष 2007 में यह दर 9.5 फीसदी थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यदि 2010 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में जरा भी सुधार होता है तो एशिया की विकास दर छह फीसदी के स्तर पर पहुंच सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक भारत की आर्थिक विकास दर वर्ष 2008 के 7.1 फीसदी से घटकर वर्ष 2009 में पांच फीसदी रह जाएगी हालांकि रिपोर्ट में यह अनुमान भी लगाया गया है कि वर्ष 2010 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के बाद उसमें बेहतरी आ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications