पंजाब में सड़क दुर्घटना, 24 श्रद्धालुओं की मौत (लीड-1)

आनंदपुर साहिब पुलिस स्टेशन के अधिकारी सुरिन्दर पाल ने आईएएनएस को बताया, "घायलों को तत्काल समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनमें से गंभीर रूप से घायल10 व्यक्तियों को चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर भेज दिया गया है।"

पाल ने बताया कि यह हादसा ट्रक के पलटने से हुआ। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रक में लगभग 105 तीर्थयात्री सवार थे।

पाल ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली है कि घायलों में तीन ने दम तोड़ दिया है लेकिन अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार ट्रक चालक ने ज्यादा सवारियां ले जाने के लिए उसे डबल डेकर बना दिया था, जिसकी मनाही है। रवि कुमार नाम के एक घायल व्यक्ति ने कहा, "ट्रक में मेरे परिवार के 15 सदस्य सवार थे। मैंने अपने दो भाईयों को खो दिया। ट्रक चालक नशे में था, जिसकारण यह हादसा हुआ।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+