असम में मुखर्जी की रैली के निकट बम विस्फोट, 1 की मौत (लीड-1)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बम को भीड़भाड़ वाले बाजार में एक मोटरसाइकिल में रखा गया था। जिस इलाके में यह विस्फोट हुआ वहां शाम के समय बड़ी संख्या में सामान विक्रेता और खरीदार जुटते हैं।

पुलिस प्रवक्ता देबोजित देयुरी ने आईएएनएस से कहा, "विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उससे पूरा इलाका थर्रा उठा। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।"

देयुरी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

एक प्रत्यक्षदर्शी बिजय दास ने कहा, "मैं विस्फोट स्थल के पास एक होटल के अंदर बैठा था। जब मैंने विस्फोट की आवाज सुनी तो घटनास्थल की ओर दौड़ा। वहां कुछ लोग घायल थे और चारों ओर खून बिखरा हुआ था। "

घटनास्थल से महज एक किलोमीटर की दूरी पर गुवाहाटी से कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन रोबिन बोरदोलोई के पक्ष में प्रणब मुखर्जी एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले थे।

गुवाहाटी में मुखर्जी ने संवाददाताओं से कहा, "चुनाव के समय में आतंकवादी इस तरह का हमला कर सकते हैं। लेकिन हम किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।"

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हमले के लिए युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) को जिम्मेदार ठहराया है। उल्फा अलग राज्य के लिए वर्ष 1979 से संघर्ष कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+