'सुपर-30' के संस्थापक अभयानंद की तबियत बिगड़ी

अभयानंद ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले गरीब छात्रों के लिए गणितज्ञ आनंद कुमार के साथ मिलकर सुपर-30 की स्थापना की थी। इस सेंटर में छात्रों के रहने एवं खाने की व्यवस्था मुहैया करवाई जाती है।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अभयानंद ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि उनकी तबियत सोमवार को अचानक बिगड़ गई थी। उनको पेट में जोर का दर्द हुआ था। तत्काल उन्हें रूबन स्टोन क्लिनिक में भर्ती कराया गया। मंगलवार को उनके पित्ताशय का ऑपरेशन किया गया।

इधर, उनका ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक विजय मित्तल ने बताया कि तीन दिनों के बाद अभयानंद को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ही सैकड़ों छात्र सुपर-30 में नामांकन के लिए होने वाली परीक्षा में भाग लेने के लिए पटना आए थे। अभयानंद की तबियत बिगड़ने की खबर सुन छात्रों ने विभिन्न स्थानों पर उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।

ज्ञात हो कि सुपर-30 की स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी। 2003 में यहां के 30 छात्रों में से आईआईटी में प्रवेश के लिए 18 छात्रों का चयन हुआ था, जबकि 2004 व 05 में 26-26 छात्रों का चयन हुआ था। पिछले वर्ष सुपर-30 के सभी 30 छात्रों का चयन आईआईटी के लिए कर लिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+