कड़ी सुरक्षा के बीच लंदन पहुंच रहे विश्व के प्रमुख नेता

लंदन, 31 मार्च (आईएएनएस)। कड़ी सुरक्षा और वैश्विक वित्तीय संकट के प्रति लोगों के बढ़ते आक्रोश के बीच मंगलवार से विश्व के प्रमुख नेता जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लंदन पहुंचने लगे हैं।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन ने गुरुवार को सम्मेलन में नेताओं को एक समझौते पर पहुंचने पर जोर दिया है। मंदी पैदा करने में निजी बैंकों,शहरी वित्तीय संस्थानों और व्यक्तियों की भूमिका के प्रति गहरे असंतोष के बीच यह शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय समय के अनुसार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मंगलवार रात लंदन पहुंचने की संभावना है।

ब्राउन ने कहा, "मुझे अगले दो दिनों में बहुत सारे काम करने को मिले हैं। हम जिस प्रस्ताव पर कुछ समय से काम कर रहे हैं उस पर सदस्य देशों को सहमत करवाना है।"

मेक्सिको के राष्ट्रपति फिलीप काल्डेरान से लंदन में सोमवार को वार्ता के बाद ब्राउन से संवाददाताओं से कहा कि उन्हें सम्मेलन में सभी नेताओं के एक निष्कर्ष पर पहुंचने की उम्मीद है लेकिन अभी बहुत अधिक कार्य किया जाना है।

शिखर सम्मेलन के दौरान लगातार पूंजीवाद विरोधी प्रदर्शनों की योजना और अराजक हिंसा की आशंका से विश्व के नेताओं को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। इसके लिए बुधवार और गुरुवार को लंदन के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां स्थगित कर दी गईं हैं।

पुलिस की योजना ईस्ट लंदन के नदी किनारे स्थित सम्मेलन स्थल एक्सेल सेंटर के चारों ओर इस्पात का घेरा खड़ा करने की है। इस सुरक्षा बंदोबस्त के लिए ब्रिटिश करदाताओं पर 75 लाख पाउंड का बोझ पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+