संप्रग की सरकार नहीं बनी तो राकांपा जाएगी तीसरे मोर्चे के साथ

राकांपा के महासचिव डी. पी. त्रिपाठी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि चुनाव बाद यदि संप्रग की सरकार नहीं बनी तो उनकी पार्टी तीसरे मोर्चे के साथ सरकार बनाने के सिलसिले में बातचीत करेगी।

कांग्रेस पर संप्रग को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए त्रिपाठी ने कहा, "कांग्रेस का यह तर्क बेतुका सा है कि सरकार बनाने के लिए हम राष्ट्रीय स्तर पर साथ हैं लेकिन चुनाव पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है। गठबंधन क्षेत्रीय स्तर पर है।"

त्रिपाठी ने कहा, "विश्व में ऐसी परिस्थिति कहीं भी देखने को नहीं मिलेगी कि सरकार बनाने के लिए संप्रग एकजुट है लेकिन सरकार से बाहर वह अलग-अलग है।"

उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) संप्रग सरकार के घटक हैं लेकिन वे चुनाव में कांग्रेस के सहयोगी नहीं हैं।"

उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन के हमारे सुझाव को कांग्रेस ने खारिज कर दिया था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+