पारिवारिक कलह में अमेरिका में 6 भारतीयों की मौत (लीड-2)
यह घटना सोमवार की रात सिलिकॉन वैली के सांता क्लारा शहर में घटी।
अमेरिकी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि सांता क्लारा शहर के एक अपार्टमेंट से तीन बच्चों समेत छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं। घटनास्थल से एक भारतीय पासपोर्ट भी बरामद किया गया है।
इधर तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में अय्यनकोल्लई गांव के निवासी अप्पू मास्टर (80 वर्ष) ने आईएएनएस को बताया, "अमेरिका में सोमवार की रात भोजन के दौरान मेरे दामाद देवरंजन और बेटे अशोकन के बीच झगड़ा हुआ। देवरंजन ने मेरे बेटे, बहू सुचित्रा, उसकी बच्ची नेहा, मेरी बेटी आभा व उसके दो बच्चों अखिल और अहाना को गोली मार दी।"
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में आभा को छोड़ बाकी सभी लोग मारे गए। गोलीबारी के बाद देवरंजन ने खुदकुशी कर ली।
मास्टर ने बताया कि वे सभी 15 साल पहले अमेरिका जा बसे थे और इस घटना से पहले उनके बीच सब कुछ ठीक था।
देवराजन और अशोकन दोनों मलयालम भाषी आईटी पेशेवर थे।
सान जोस मर्करी न्यूज द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार घटनास्थल से एक भारतीय पासपोर्ट बरामद किया गया है। लेकिन अमेरिकी पुलिस ने पीड़ितों की पहचान जाहिर नहीं की है।
सांता क्लारा के पुलिस कैप्टन माइक सेलर ने बताया कि गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की पहचान देवरंजन (40 वर्ष) के रूप में हुई है।
उधर, अमेरिकी समाचार पत्र 'सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल' ने कहा है कि यह वारदात हाल के वर्षो में सैन फ्रांसिस्को की सबसे निर्मम घटनाओं में से है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications