अदालत के फैसले का सम्मान करता हूं : संजय दत्त

लखनऊ में सपा के महासचिव अमर सिंह के आवास पर संजय दत्त ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि वह उच्चतम न्यायालय के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब फैसला उनके खिलाफ आया है तो भी वह अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं।

क्या सपा अब उनकी पत्नी मान्यता को उनकी जगह पर लखनऊ से उम्मीदवार बनाएगी, इस सवाल के जवाब में दत्त ने कहा कि यह पार्टी ही तय करेगी। उन्होंने कहा कि अब सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को यह तय करना है कि लखनऊ लोकसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी वह उसके पक्ष में प्रचार करेंगे।

दत्त ने कहा कि वह मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह के आभारी हैं कि उन्होंने मुझ्झे लखनऊ से अपना प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने कहा कि लखनऊ मेरे पिता सुनील दत्त की कर्मस्थली है। मुम्बई के बाद मैंने लखनऊ को अपना दूसरा घर माना है। लखनऊ हमेशा मेरा घर रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+