सपा जल्द करेगी लखनऊ से प्रत्याशी के नाम की घोषणा
सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को फिल्म अभिनेता संजय दत्त की उस याचिका को खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने एक आपराधिक मामले में खुद को दोषी ठहराए जाने वाले फैसले को स्थगित करने का अनुरोध किया था। न्यायालय के इस फैसले के मद्देनजर अब वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
सपा ने संजय दत्त को लखनऊ सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। मंगलवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि सपा सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करती है।
क्या पार्टी लखनऊ से मान्यता को अपना उम्मीदवार बनाएगी? इस सवाल पर चौधरी ने कहा कि यह फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो महासचिव अमर सिंह और वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव जल्द ही इस बारे में फैसला लेंगे।
ज्ञात हो कि लखनऊ सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लालजी टंडन और बसपा ने अखिलेश दास गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications