लालू ने हमें ठेस पहुंचाई : मुखर्जी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने एक निजी टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा, "मुझे कोई तर्क समझ में नहीं आता है कि लालू यादव ने बिहार की 40 संसदीय सीटों में से हमें छह सीटें देना भी मुनासिब नहीं समझा जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में हम तीन सीट जीत चुके थे।"
उन्होंने कहा, "इसके लिए मैं धोखा देने जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता। मैं कहूंगा कि उन्होंने हमें ठेस पहुंचाई।"
उन्होंने कहा, "हमें यह समझ में नहीं आया कि महज छह सीटों के लिए उन्होंने गठबंधन तोड़ दिया। वे शुरू से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का हिस्सा रहे हैं। उनका फैसला आश्चर्यजनक है।"
उल्लेखनीय है कि लालू ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के मुखिया रामविलास पासवान के साथ मिलकर बिहार में सीटों का तालमेल कर लिया था और कांग्रेस के लिए सिर्फ 3 सीटें छोड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications