लीबिया में नौका दुर्घटनाओं में 21 मरे, सैकड़ों लापता (लीड-1)
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) और अंतर्राष्ट्रीय प्रवास संगठन (इंटरनेशनल आर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन) ने कहा कि सभी नौकाएं क्षमता से अधिक भरी हुईं थीं। संगठन के अनुसार कम से कम 300 लोग लापता हुए हैं और यह संख्या 500 तक भी पहुंच सकती है।
लीबिया में सुबह प्राप्त समाचारों के अनुसार भूमध्य सागर में 21 शव पाए गए हैं जबकि 23 को बचा लिया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने मंगलवार को खबर दी कि एक नौका पर 257 और दूसरी पर 340 लोग सवार थे। लापता लोगों की तलाश जारी है।
दोनों नौकाएं त्रिपोली से इटली की दिशा में जा रही थीं। हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
इतालवी टेलीविजन ने खबर दी है कि 350 लोगों को ले जा रही एक अन्य नौका को इटली के एक मालवाहक पोत ने परेशानी से घिरे देखा।
इटली के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को 400 से ज्यादा लोग पहुंचे इनमें से 249 लोग लकड़ी की नाव से आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications