इराक से ब्रिटिश सैनिकों की वापसी शुरू होगी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सूत्रों ने संभावना जताई है कि ब्रिटिश सैनिकों की वापसी के बाद उनकी जगह अमेरिकी सैनिक तैनात किए जाएंगे। अमेरिकी सैनिक वर्ष 2003 में इराक पर किए गए हमले के समय से ही बसरा हवाई पट्टी पर पिछले छह सालों से अड्डा जमाए हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार उम्मीद है कि 200 ब्रिटिश सैनिक कुवैत के रास्ते मंगलवार को इराक छोड़ देंगे।
यह वापसी पिछले वर्ष नवंबर महीने में ब्रिटेन और इराक के बीच हुए एक समझौते का हिस्सा है। इस समझौते के तहत वर्ष 2009 में जुलाई महीने के अंत तक ब्रिटेन के सभी 4,100 सैनिकों को इराक छोड़ देना है।
उधर बसरा के गवर्नर मोहम्मद अल-वाइली ने बसरा क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित कराने में ब्रिटिश सैनिकों की भूमिका की तारीफ की।
स्थानीय मीडिया ने वाइली के हवाले से लिखा है, "हम ब्रिटिश सैनिकों का आदर करते हैं और उनकी तारीफ करते। उन्होंने बसरा के लोगों को और उनके शहर को सुरक्षा प्रदान करने में मदद की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications