जबलपुर नगर निगम परिसर में कर संग्राहक ने फांसी लगाई

जबलपुर 31 मार्च (आईएएनएस) जबलपुर नगर निगम परिसर में कर संग्राहक रमाकान्त दुबे ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक एक सुसाइड नोट छोड़ गया है जिसमें आत्महत्या की वजह नगर निगम के रवैये से परेशान होना बताया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम में कर संग्राहक के पद पर तैनात दुबे कर्मचारी नेता थे और मंगलवार को सेवा निवृत्त होने वाले थे। उन्होंने मंगलवार की दोपहर नगर निगम परिसर में ही स्थित कर्मचारी संगठन के दतर के भीतर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ओमती थाने के प्रभारी ओम पटेल ने आईएएनएस को बताया है कि दुबे एक सुसाइड नोट छोड़ गए हैं जिसमें उन्होंने नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और लिखा है कि उनके एक साथी को बगैर बारी के ही पदोन्नति दे दी गई जबकि उन्हें इस लाभ से वंचित रखा गया। साथ ही एक कम्पनी पर भी उन्होंने उंगली उठाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+