इंडिया पोस्ट के बीमा कारोबार पर मंदी का असर नहीं

चेन्नई/चंडीगढ़, 31 मार्च (आईएएनएस)। इंडिया पोस्ट की बीमा संबंधी शाखा इंडिया पोस्ट इंस्योरेंस डायरेक्टोरेट के अधिकारी मंदी के इस दौर में भी बीमा कारोबार के भविष्य को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं।

अधिकारियों के मुताबिक कंपनी की दो प्रमुख योजनाएं पोस्टल लाइफ इंस्योरेंस (पीएलआई) और रूरल पोस्टल लाइफ इंस्योरेंस (आरपीएलआई)मंदी के इस दौर में भी बेहतर कारोबार कर रही हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, "इस वित्त वर्ष के जनवरी महीने तक पोस्टल इंस्योरेंस ने पीएलआई और आरपीएलआई योजनाओं के तहत 1,699.86 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है।"

अधिकारी के मुताबिक अप्रैल 2008 से जनवरी 2009 के दौरान इस योजना के तहत 8,64,594 पॉलिसी (पीएलआई की 276,354 और आरपीएलआई की 588,240) बेची गईं।

अधिकारी ने बताया कि मार्च का महीना होने के कारण व्यस्तता बहुत अधिक है और उन्हें तय लक्ष्य को हासिल करने का पूरा यकीन है।

पंजाब के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल पृथ्वी राज कुमार ने आईएएनएस को बताया, "हमारे सर्किल में जनवरी 2009 तक पीएलआई से 57.7 करोड़ रुपये हो चुका था जो गत वर्ष के 34.36 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+