शिवराज ने भी की स्विस बैंकों से काला धन वापस लाने की वकालत की
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से मंगलवार को चर्चा करते हुए चौहान ने कहा कि स्विस बैंकों में एक अनुमान के मुताबिक भारतीयों की 25 लाख करोड़ से लेकर 50 लाख करोड़ रुपए तक की राशि जमा है। इसे वापस लाना चाहिए ताकि इस राशि से करोड़ों भारतीयों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सके और भारत अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था में महत्वपूर्ण व निर्णायक भूमिका निभा सके।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को मंगलवार को लिखे गए खत में आडवाणी द्वारा अप्रैल 2008 में लिखे गए खत का हवाला दिया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से सवाल किया है कि जब जर्मन और अमेरिकी सरकारें अपने-अपने देश का काला धन जमा करने वालों की जानकारी स्विस बैंकों से हासिल कर सकती है तो भारत की सरकार ऐसा करने से क्यों कतरा रही है।
प्रधानमंत्री को लिखे खत में चौहान ने आग्रह किया है कि वे स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के काले धन की जानकारी हासिल करने का मुद्दा जी-20 शिखर सम्मेलन में पूरी ताकत से उठाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications