बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)

पूंजीगत वस्तुओं, रियल्टी, आटो, धातु, प्रौद्योगिकी आदि सेक्टरों के शेयरों में जमकर लिवाली हुई और इनके सूचकांक उछल गए। इससे पहले शेयर बाजारों ने आज सुबह मिलीजुली शुरुआत की थी लेकिन कारोबार शुरू होने के तत्काल बाद उनमें तेजी आई जो पूरे दिन बरकरार रही। कारोबार के अंत में निफ्टी एक बार फिर 3,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर निकल गया।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सोमवार के मुकाबले 65.07 अंकों की तेजी के साथ 9,633.21 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 140.36 अंक की बढ़त के साथ 9,708.50 पर था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 9,826.22 के उच्चतम और 9,547.21 के न्यूनतम स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांक भी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप सूचकांक 65.64 अंकों की तेजी के साथ 2,956.23 पर और स्मालकैप सूचकांक 46.58 अंकों की तेजी के साथ 3,246.63 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' अपने पिछले बंद सोमवार के मुकाबले 3.55 अंक ऊपर 2,981.70 पर खुला। कारोबार के समाप्त होने तक यह 42.80 अंकों की अच्छी बढ़त के साथ 3,020.95 के स्तर पर था। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 3,054.30 के उच्चतम और 2,966.40 के निम्नतम स्तर को छुआ।

बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और यहां सूचीबद्ध 1552 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में उछाल आया जबकि 902 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में कमी आई।

भारती एयरटेल, एसबीआई, आईटीसी, भेल, टीसीएस, रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सेल, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, विप्रो और टाटा स्टील आदि कंपनियों के शेयरों ने बाजार की बढ़त में निर्णायक भूमिका निभाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+