26/11 के प्रत्यक्ष परिणाम सामने आने पर ही वार्ता संभव : मनमोहन (लीड-2)

राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से चर्चा में प्रधानमंत्री ने कहा, "पाकिस्तान को 26/11 हमले की जांच के प्रत्यक्ष परिणामों से हमें अवगत कराना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान को यह साबित करना होगा कि उसकी सरकार दोषियों को दंडित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अपनी गंभीरता प्रदर्शित करने के लिए पाकिस्तान को कम से कम इतना तो करना ही पड़ेगा।"

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा था कि मुंबई हमलों के बाद दोनों देशों के बीच जो संयुक्त वार्ता बंद हो गई थी, वह आरंभ होनी चाहिए।

पाकिस्तान के लाहौर स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए दोनों देशों को संयुक्त रूप से आगे आना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा, "मैंने हमेशा ही कहा है कि भारत और पाकिस्तान को संयुक्त रूप से आतंकवाद की समस्या का सामना करना पड़ेगा।"

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान की सरकार साहस के साथ इस चुनौती का सामना करेगी।"

पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार वरुण गांधी के कथित भड़काऊ भाषण को प्रधानमंत्री ने 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया।

उन्होंने कहा, "उनके हवाले से जो कुछ भी कहा जा रहा है, यदि वह सच है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि वरुण को एक विशेष विरासत मिली है। उन्होंने कहा कि वह जिस परिवार से हैं, जिसने अपनी जिंदगी देश को समर्पित कर दी।

प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं क्रोध से ज्यादा दुख के साथ यह बात कह रहा हूं।" उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह दूसरी बार वक्तव्य दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पीलीभीत जिले में एक चुनावी सभा के दौरान वरुण ने कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+