अमेरिका में घरेलू कलह में गई 6 भारतीयों की जान (लीड-1)

इससे पहले अमेरिकी मीडिया की खबरों में कहा गया था कि सैन फ्रैंसिस्को के सांता क्लारा शहर के एक अपार्टमेंट से तीन बच्चों समेत छह लोगों के शव मिले हैं और घटनास्थल से एक भारतीय पासपोर्ट भी बरामद किया गया है।

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में अय्यनकोल्लई गांव के निवासी अप्पू मास्टर (80 वर्ष) ने आईएएनएस को बताया, "सोमवार रात अमेरिका में रात के भोजन के दौरान मेरे दामाद देवरंजन और बेटे अशोकन के बीच झगड़ा हुआ। देवरंजन ने मेरे बेटे, बहू सुचित्रा, उसकी बच्ची नेहा, मेरी बेटी आभा व उसके दो बच्चों अखिल और अहाना को गोली मार दी।"

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में आभा को छोड़ सभी लोग मारे गए। गोलीबारी के बाद देवरंजन ने खुदकुशी कर ली।

मास्टर ने बताया कि वे सभी 15 साल पहले अमेरिका बस गए थे और इस घटना से पहले उनके बीच सब कुछ ठीक था।

सांता क्लारा के पुलिस कैप्टन माइक सेलर ने बताया कि गोलीबारी करने वाले की पहचान देवरंजन (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

उधर, अमेरिकी समाचार पत्र 'सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल' ने कहा है कि यह वारदात हाल के वर्षो में सैन फ्रांसिस्को की सबसे निर्मम घटनाओं में से है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+