उम्मीदवारों को फेंगशुई का भी सहारा

फेंग शुई प्राचीन चीनी पद्धति है। इसमें माना जाता है कि खगोल विद्या और भू-विज्ञान के नियमों के उपयोग से जीवन में सुधार लाया जा सकता है।
कांग्रेस, शिवसेना में डिमांड ज्यादा
मुंबई के फेंगशुई मास्टर मोहनदीप ने बताया, "फेंगशुई के जरिए कोई भी अपनी जिंदगी में ज्यादा पाने के अवसरों को बढ़ा सकता है। आप वातावरण को इस प्रकार से व्यवस्थित करते हैं कि संतुलन आपके पक्ष में हो जाता है। "उन्होंने बताया, "शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई लोग मेरे पास आते हैं। कांग्रेस से भी दो-तीन लोग आते हैं।"
वह कहते हैं कि कांग्रेस नेता संजय निरुपम उनके नियमित ग्राहक हैं।दिल्ली में खान मार्केट में कीर्ति कलेक्शन नाम से फेंगशुई की दुकान है। इस दुकान के मालिक शरद गोयल ने बताया, "चुनाव की घोषणा होने के बाद से हमसे कई लोग अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने या फिर टिकट पाने में मदद करने के लिए कह चुके हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications