दामाद ने बढ़ाई राजशेखर रेड्डी की मुश्किलें
पुलिस के मुताबिक अनिल ने करीमनगर जिले में पादरियों को संबोधित करते हुए विगत मंगलवार रात रेड्डी के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी।
निर्वाचन अधिकारियों को अनिल के भाषण का एक टेप मिला है। इसके साथ ही कुछ उन पादरियों के पास से 10 लाख रुपये बरामद हुए हैं जो उस सभा में मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इन पैसों को सभा में बांटने के लिए लाया गया था।
समाचार पत्र 'इनाडू' ने खबर दी है अनिल ने पादरियों की सभा में कहा, "मैं आप लोगों से आग्रह करता हूं कि मेरे ससुर की जीत के लिए प्रार्थना करें।"
उधर, निर्वाचन अधिकारी इस टेप की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंप देंगे। अधिकारियों ने कहा कि राज्य के अन्य हिस्सों से भी इसी तरह की शिकायतें मिलीं हैं जहां-जहां अनिल ने सभाएं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications