भारत-पाक को आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई लड़नी चाहिए : प्रधानमंत्री (लीड-1)
राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से चर्चा में प्रधानमंत्री ने कहा, "मैंने हमेशा ही कहा है कि भारत और पाकिस्तान को संयुक्त रूप से आतंकवाद की समस्या का सामना करना पड़ेगा।"
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान की सरकार साहस के साथ इस चुनौती का सामना करेगी।"
लाहौर हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की सरकार और वहां की जनता के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।" उल्लेखनीय है कि लाहौर के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में 18 लोग मारे गए थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान यदि भारत के साथ समग्र वार्ता दोबारा शुरू करना चाहता है तो उसे मुंबई हमले की जांच के प्रत्यक्ष परिणाम सामने लाने होंगे।
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान को 26/11 हमले की जांच के प्रत्यक्ष परिणामों से हमें अवगत कराना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान को यह साबित करना पड़ेगा कि उसकी सरकार दोषियों को दंडित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अपनी गंभीरता प्रदर्शित करने के लिए पाक को कम से कम यह तो करना ही पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications