उत्तर प्रदेश में हथियारों के प्रदशर्न पर बसपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लखनऊ, 31 मार्च(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की हरदोई लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी की जनसभा का आयोजन करने वाले स्थानीय बसपा विधायक व उनके एक समर्थक के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इन पर जनसभा में खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करने का आरोप है।

जिले के पाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि जिले की शादाबाद विधानसभा सीट से बसपा विधायक आसिफ खां बब्बू व उनके एक समर्थक के खिलाफ सोमवार रात आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि गत 24 मार्च को विधायक आसिफ खां बब्बू व उनके समर्थक रतन मिश्रा ने हरदोई से बसपा के लोकसभा प्रत्याशी राम कुमार कुरील के लिए शादाबाद क्षेत्र के सिमरिया कस्बे में एक जनसभा का आयोजन किया था। जनसभा में विधायक व उनके समर्थकों ने खुलेआम असलहों का प्रदर्शन किया। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। मामले का संज्ञान लेने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार रात विधायक आसिफ खां बब्बू व उनके समर्थक रतन मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

सिंह ने कहा कि मामले की रिपोर्ट राज्य चुनाव आयोग को भेजी जा रही है। उल्लेखनीय है उत्तर प्रदेश में इससे पहले पिछले दिनों सुल्तानपुर सीट से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद ताहिर खान के समर्थकों द्वारा एक जुलूस में असलहों का खुला प्रदशर्न किया गया था। इसके बाद ताहिर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+